By: एजेंसी | Updated at : 23 Jul 2018 03:55 PM (IST)
बांदा: समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और बदायूं से सांसद धर्मेद्र यादव ने रविवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का संभावित महागठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का देश से सूपड़ा साफ करने में कामयाब होगा. बदायूं से एसपी सांसद धर्मेद्र ने रविवार को एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने बांदा आए हुए थे. उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा संसद में अविश्वास प्रस्ताव की जीत से भले ही गदगद हो, लेकिन एसपी-बीएसपी और अन्य विपक्षी दलों का संभावित महागठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में उसका सूपड़ा साफ करने में कामयाब होगा."
उन्होंने कहा, "किसान रेडियो में सिर्फ प्रधानमंत्री के 'मन की बात' सुनते आ रहे हैं, किसान 'अपने मन की बात' अब तक नहीं कह पाए हैं. बुंदेलखंड के वाशिंदे मुफलिसी और कर्ज-मर्ज से जूझते आए हैं, कर्ज माफी का समुचित फायदा भी उन्हें नहीं मिला है."
यादव ने आरोप लगाया, "प्रधानमंत्री रोजगार और विकास के गलत आंकड़े संसद में पेश कर झूठी वाहवाही लूट रहे हैं, जिसका नतीजा आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें मिलेगा."
PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, UP को मिले 4482 करोड़
UP में पहली नवंबर से होगी धान खरीदी, 65 लाख MT का प्रस्तावित लक्ष्य
दिल्ली: BS-IV गाड़ियों की एंट्री पर रोक का विरोध, ट्रांसपोर्टर्स ने रखी 3 मांगें
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
Joshimath Helicopter Crash LIVE: जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, शव बरामद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?